इण्डिया हैबिटेट सेन्टर नई दिल्ली में जल जन जोड़ो अभियान

हिण्डन यमुना गंगा नदी पंचायत मे यमुना रक्षक दल ने लिया भाग

मथुरा। विगत दिनों दिल्ली के इण्डिया हैबिटैट सेन्टर में जल जोड़ो अभियान हिण्डन यमुना गंगा नदी पंचायत में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, उपाध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव रमेश सिसौदिया ने भाग लिया। पंचायत में प्रतिनिधि मण्डल ने उ0प्र0 के जल संसाधन मंत्री शिवपाल यादव से वार्ता की एवं नदियों की समस्यायों एवं उनके समाधानों पर गंभीर विचार मंथन कर हिण्डन, यमुना, गंगा की वर्तमान स्थिति के विषय में अवगत कराया। मंत्री जी ने कहा कि शीघ्र ही समानान्तर नाला का निर्माण कर गंदे जल को ट्रीट कर सिंचाईं के काम में लाया जायेगा। यमुना की गंदगी को साफ किया जायेगा। वर्षा जल का समुचित संग्रहण जमीन तथा जंगल के सम्ब्वर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक है। डैम बनाकर बरसात का पानी रोका जायेगा ताकि बरसात के बाद यमुना में निर्मल जल प्रवाहित रहे और पूरे भूमिस्तर बनाये रखने के लिए तालाब का सर्वे कराया जा रहा है। इस तरह सरकार गंगा यमुना के लिए प्रयास जारी कर दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti