इन्क्रेडिबल इंडिया की गूंज

मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल ने अनुगूंज वार्षिकोत्सव मनाते हुए नए अध्याय की ओर एक कदम और बढ़ाया। “इन्क्रेडिबल इंडिया“ पर आधारित इस कार्यक्रम में भारत के इतिहास और वर्तमान से लोगों का परिचय कराया गया। 

कार्यक्रम का संचालन आंशी छापडि़या, हीरांशी डावर, रिद्धि अग्रवाल, सिद्धि अग्रवाल, किंजल तथा कुशाग्र अग्रवाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप माथुर द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।  सर्वप्रथम गणेश वन्दना प्रस्तुत कर ईश्वर का स्मरण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की देश की छटा को बिखेरा गया। इसमें देश के महान चरित्रों एवं देश की ज्वलंत समस्याओं को दर्शाकर लोगों को जागरूक करने की चेष्ठा की गई। भारत के नाम को दर्शाते हुए शकुंतला नाटक प्रस्तुत किया गया। 

बच्चों ने ग्रांड हैप्पिनेस साॅन्ग द्वारा सभी को खुशहाल बना दिया। सम्राट अशोक को मंच पर लाकर सभी को उस सदी में होने का एहसास कराया गया तथा उनकी वीरता को दर्शाया गया।

 अतिथि देवो भवः, विजन 2020, बेटी बचाओ, बाॅलीवुड के माध्यम से अवेकनिंग इंडिया, डिजिटल इंडिया न्¨ भारत के नवीनीकरण को दर्शाया। लोगों को स्वच्छ भारत समृद्ध भारत के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया एवं ग्रैंड फिनाले द्वारा भारत के सपनों को दर्शाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने अभिभावकों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

इस अवसर पर श्री प्रदीप माथुर जी ने रंगारंग कार्यक्रम को देखकर बच्चों की प्रस्तुतीकरण की सराहना की अ©र कहा कि बच्चों का उत्साह चरमोत्कर्ष पर है तथा उनकी प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। स्कूल की सफलता पर सभी को बधाई दी। 

आर. के. एजुकेशन हब के चेयरमैन डाॅ0 रामकिशोर अग्रवाल ने बच्चों की अद्भुत कला प्रदर्शन को देखकर कहा कि वार्षिकोत्सव की खुशी इन बच्चों की प्रस्तुतियों में साफ झलक रही है जो हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम इसी तरह स्कूल को सफलता की ओर अग्रसर करते रहें। 

स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने बच्चों की लगन और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने अपने प्रस्तुतीकरण द्वारा कुछ पल के लिए हम सभी को उस समय में पहुँचा दिया था तथा अपनी अद्भुत कला का परिचय देते हुए चकित कर दिया कि प्रत्येक बच्चा हुनर से ओत-प्रोत होता है। केवल उसे एक मौके की जरूरत होती है और यह स्कूल सभी को मौका देकर उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करता है। स्कूल की प्रधानाचार्या नंदिता ढींगरा ने बच्चों की प्रस्तुतीकरण की सराहना की तथा वार्षिकोत्सव में सबकी उपििस्थति द्वारा चार चाँद लगाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हम आज इस मुकाम पर पहुँचे हैं तथा आशा करते हैं कि आगे भी इसी तरह आप सब के सहयोग द्वारा दिन दुगुनी, रात चैगुनी तरक्की करेंगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti