इन्डिया राईजिंग के वेनर तले सैकड़ो कार्यकताओं ने श्री ब्रज खन्डेलवाल जी के निर्देशन में स्थानीय भगत सिंह पार्क पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के आस पास साफ सफाई की

इन्डिया राईजिंग के वेनर तले सैकड़ो कार्यकताओं ने श्री ब्रज खन्डेलवाल जी के निर्देशन में स्थानीय भगत सिंह पार्क पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के आस पास साफ सफाई की तथा पार्क का रंग रोगन भी किया इस अवसर पर समाज के सभ्रान्त लोगों ने इस कार्य में हाथ बटाया। जिसमें वकील, पत्रकार, समाजसेवी व राजनैतिक पार्टी के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर वरिश्ठ पत्रकार व टाइम्स आॅफ इन्डिया के विशेष सम्वाददाता श्री ब्रज खन्डेलवाल जी कहा कि भगवान श्री कष्ण ने विश्व में प्रेम का सन्देश दिया और इस शहर को उनके कारण विश्व स्तरीय पहचान मिली है हमें इस पर गर्व करना चाहिए और ऐसा कुछ इस शहर के लिये करना चाहिये जिससे इस शहर में आने वाले विदेशी मेहमानों को इसको देखकर भी प्रभावित कर सके हमें हमेशा छोटे शहरों में कुछ नही है कुछ नही होगा इस मानसिकता को त्याग कर इसके रख रखाव पर ध्यान देना होगा। आप भी अपने आस पास के माहोल को सुधारने का विचार करें और देखें की हम अपने शहर को किस प्रकार से सुन्दर तथा एतिहासिक इमारतों की सुन्दर बना सकते हैं जिससे हमारे शहर की पहचान भी विश्व स्तरीय बनी रह सके। इस कार्यक्रम सुनील शर्मा, पवन गोतम, हरीश सेनी, सत्यपाल सिंह, उमाशंकर चैधरी, महेन्द्र चैधरी, मनोज चैधरी, रहीश कुरेशी, मफत लाल, जेन साहव एलआईसी वाले, प्रदीप उकरानी, उपदेश तिवारी आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti