इन्द्र धनुष योजना की सफलता को लेकर जिला टाॅस्कफोर्स की बैठक सम्पन्न

मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत मातृ एवं शिशु संरक्षण कार्यक्रम तथा इन्द्र धनुष योजना के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला टाॅस्कफोर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

उन्होने ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिये इन कार्यक्रमों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शासन द्वारा इसके लिये  पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध करायी जा रही है। स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जिम्मेदारी से पूर्ण किये जायें। टीकाकरण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें। एएनएम, आॅगनवाड़ी कार्यकत्री तथा सभी चिकित्सक आपसी तालमेल बनाकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों से आमजनों को आच्छादित करें। उन्होने ने कहा कि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने हेतु जो मिशन इन्द्रधनुष योजना शासन द्वारा लागू की गयी है उसका सही ढंग से क्रियान्वयन किया जायें। मजदूरों के बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल करके घर घर तथा स्थान स्थान पर जाकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों तक इस नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ पहुॅचायें। प्रसव से पूर्व गर्भवती महिला को भी टीकाकरण करें ताकि स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया जा सके। प्रसव बाद शिशु का नियमित टीकाकरण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि खेत-खलिहानों, ईट-भटट्ों तथा निर्माण कार्य में लगे हुए बच्चों का घर-घर जाकर टीकाकरण कर आच्छादित किया जायें। पोलियो ड्राप्स भी नियमित रूप से उन्हें दी जायें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गर्भवती महिला को प्रसव से पूर्व शासकीय वाहन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर उसका सही ढंग से प्रसव करायें तथा प्रसव के पश्चात उसके खान-पान तथा टीकाकरण काध्यान रखते हुए शासन द्वारा दी जा रही सुविधायें प्रदत्त कर शासकीय वाहन द्वारा सुरक्षित उसके घर तक पहुॅचाया जायें। उन्होने ने अवगत कराया तथा बनायी गयी टीमों तथा चिकित्सा प्रभारियों के सम्बन्ध में भी उन्हें बताया गया। उन्होंने बताया कि यह केार्यक्रम 07 अर्पैल से निरंतर एक सप्ताह तक शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घर-घर जाकर चलाया जायेगा जिससे कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला टीकाकरण कार्यक्रम से वंचित नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ तथा अन्य सभी सामाजिक संगठनों द्वारा अपना सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा प्रभारी तथा स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti