इन्द्रधनुष योजना की सफलता हेतु जनता को जागरूक किया जाये- सीडीओ

कलैक्ट्रेट सभागार में इन्द्रधनुष योजना की बैठक लेते सीडीओ आन्द्रा वामसी व अन्य

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्साधिकारियों से कहा है कि इन्द्र धनुष योजना की सफलता के लिए जनता को भलीभांति जागरूक किया जाये। श्री वामसी आज यहां कलेक्ट्रेट के सभागार में इन्द्र धनुष व पल्स पोलियो के लिए बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में श्री वामसी ने कहा कि जनता को जब तक इन्द्र धनुष योजना के बारे में बेहतर जानकारी नहीं होगी तब तक यह योजन सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना 02 वर्ष के बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए एक बृहद टीकाकरण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि उन सात बीमारियों के बारें में बच्चों के माता पिता को समझा कर मोटीवेट किया जाये तभी इस योजना की शत-प्रतिशत सफलता परिलक्षित होगी। इस योजना के अन्तर्गत दो वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने इन्द्रधनुष योजना के अलावा पल्स पोलियो अभियान की भी समीक्षा की। दोनों योजनाओं में खराब प्रगति पायी जाने पर मुख्य विकासव अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माॅट के प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिये। इसी प्रकार चैमुॅहा के चिकित्साधिकारी का भी एक दिन का वेतन रोके जाने तथा शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकरी से कहा कि अच्छा काम करने वाले चिकित्सकों को प्रमोट किया जाये तथा खराब काम करने वालों को दंडित किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि पल्स पोलियो की समीक्षा के लिये उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टाॅस्क फोर्स का गठन किया जाये। खराब प्रगति के कारण कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने फटकार लगायी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डी0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सज्जन कुमार, एसीएमओ डा0 राजेन्द्र सिंह सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti