मथुरा। जीएलए विवि में बीटैक के छात्रों ने एक बार फिर उच्च संख्या के साथ देश की अग्रणी आईटी कंपनी इन्फोसिस में सफलतापूर्वक रोजगार हासिल किया है। इस टेस्ट को 111 छात्रों ने पास किया। छात्रों से साक्षात्कार के दौरान करीब आधा घंटे तक सवाल-जबाव हुआ और चयनित 79 छात्रों के नामों की घोशणा की गयी। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के डीन एवं हैड प्रो. एके वर्मा ने बताया कि गतवर्ष की अपेक्षा इस वर्ष विद्यार्थियों ने चयन में 7 प्रतिशत का इजाफा किया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 25 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ, जबकि इस बार सैकड़ों विद्यार्थियों ने आॅनलाइन परीक्षा में भाग लिया और उनमें 79 विद्यार्थी चयन होने में सफल रहे, जो कि गतवर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत की चयन में बढोत्तरी रही।उन्होंने सभी चयनित छात्रों को उनके उज्जवल भविश्य की शुभकामनाएं दीं और लगन व ईमानदारी से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।





