हरारे । जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक को राष्ट्रीय टीम को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। स्ट्रीक पूर्व कोच डेव व्हाटमोर का स्थान लेंगे जिन्हें जून में हटा दिया गया था। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। जिम्बाब्वे टीम का कोच बनने की रेस में स्ट्रीक के पूर्व साथी ऑलराउंडर एंडी ब्लीगनट और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज पीटर कस्र्टन भी शामिल थे। व्हाटमोर की गैरमौजूदगी में टीम के मुख्य कोच का कार्यभार संभालने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटीनी गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर बल्लेबाजी कोच के तौर पर अपना काम जारी रखेंगे। स्ट्रीक इससे पहले 2009 से 2013 तक टीम के साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर काम कर चुके हैं। 2011 में जिम्बाब्वे को टेस्ट क्रिकेट में वापसी कराने में स्ट्रीक ने अहम भूमिका निभाई थी। 42 वर्षीय स्ट्रीक को 1993 से 2005 के बीच जिम्बाब्वे की ओर से खेलने का मौका मिला था। स्ट्रीक ने 65 टेस्ट में 216 विकेट लेने के साथ 1990 रन बनाए थे। इसके अलावा स्ट्रीक ने 189 वनडे में 239 विकेट लिए और 13 अर्धशतकों की मदद से 2943 रन बटोरे।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
जब मोहब्बत ही बन जाए मौत की मुख्य वजह...!
सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह का मुख्य कारक है गायत्री मंत्र
स्वच्छ भारतीय बीच बन रहे हैं पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र