इराक पर सैन्य कार्रवाई के लिए अमेरिका तैयार

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका इराक पर निर्धारित एवं सीमित सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना इराक नहीं जाएगी।

ओबामा ने सुन्नी आतंकवाद से ग्रस्त इराक पर अमेरिका के रुख की घोषणा करते हुए कहा कि इराकी सेना की सहायता के लिए 300 सैन्य सलाहकारों को इराक भेजा जाएगा।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि इराक में सभी समुदायों की भागीदारी की सरकार बनाने सहित कई द्विपक्षीय मांगों के लिए विदेश मंत्री जान कैरी को भी वहां भेजा जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इराक संकट पर राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ एक बैठक के बाद कहा कि सैन्य सलाहकार इराकी सेना को प्रशिक्षित करेंगे।

ओबामा ने कहा कि इराक में गृहयुद्ध को रोकना हमारे हित में है तथा यह सुनिश्चित करना है कि अमेरिका पर हमला करने की योजना बनाने वाले आतंकवादियों के लिए यह सुरक्षित पनाहगार नहीं बने।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login