इलाहाबाद माघ मेले में सन्त संगोष्ठी में गूंजा यमुना को अविरल बनाने का मुद्दा

वृन्दावन से इलाहाबाद माघ मेंले के लिये रवाना हुयी यमुना मुक्तिकरण अभियान की टीम द्वारा इलाहाबाद संगम पर उपस्थित पूज्य साधु सन्तों एवं शंकराचार्यो से भेंट कर यमुना मुक्ति के अभियान में समर्थन और सहयोग का आवह्न किया जा रहा है साथ 23 जनवरी को यमुना मुक्तिकरण के होने वाले विशाल सन्त सम्मेलन में भाग लेने के लिये आमन्त्रित किया जा रहा है । यमुना मुक्तिकरण के व्यासाचार्य  महेशचन्द्र शास्त्री व श्री भक्तशरण जी महाराज द्वारा अनन्त विभूषित शक्ति पीठाधिश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्य श्री शारदानन्द सरस्वती जी के यहाँ चल रही सन्त संगोष्ठी में भाग लिया। चल रही संत संगोष्ठी मे यमुना का यमुनोत्री से इलाहाबाद संगम तक शुद्ध अविरल प्रवाह बनाने पर विचार विमर्श किया गया। सन्त संगोष्ठी में उपस्थित सभी सन्तों द्वारा यमुना मुक्तिकरण अभियान एवं यमुना को मुक्त कराने के लिये पूर्ण सहयोग की बात कही और कहा कि पूरा सन्त समाज धर्म की रक्षा के लिये सदैव तत्पर है यमुना का अविरल प्रवाह बनाने के लिये पूरे सन्त समाज का  इस अभियान में बढ़चढ़ कर योगदान रहेगा। अनन्त विभूषित जगद्गुरू शंकराचार्य श्री शारदानन्द सरस्वती ने कहा कि वह स्वयं यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में उपस्थित रह कर सभी सन्त समाज को इस अभियान में पूरी शक्ति लगाने का आवह्न करेगें उन्होने इस यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन दिया। यमुना मुक्तिकरण अभियान के व्यासाचार्य महेशचन्द्र शास्त्री व श्री भक्त शरण महाराज ने संन्त संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुये कहा कि आज संगम तक यमुना का जल नहीं पहुॅचता है क्योकि संगम से सैकड़ो किलोमीटर पहले ही हरियाणा में यमुना को बांध दिया गया है । बिना यमुना के यहाॅ संगम का निर्माण कैसे हो सकता है अब समय आ गया है कि सन्त समाज को यमुना जैसी धार्मिक नदी को पुनः अविरल प्रवाहित करने के लिये अभियान में सहयोग करना होगा। 

अभियान की सन्त मण्डली द्वारा जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्य श्री निश्चलानन्द सरस्वती से मिल उनका आर्शीवाद प्राप्त किया और उनको अभियान की 15 मार्च की पदयात्रा के विषय में अवगत कराया। उन्होने यमुना के लिये अभियान के प्रयासों को सराहा। 

यमुना जैसी धार्मिक नदी का अविरल प्रवाह आवश्यकः राजपाल यादव 

यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा सरकार पर यमुना को मुक्त कर उसका शुद्ध अविरल प्रवाह को ब्रज में लाने का दबाब बनाने के लिये जनशक्ति को संगठित किया जा रहा है। अभियान के श्री महेश चन्द्र शास्त्री के नेतृत्व में इलाहाबाद माघ मेले में यमुना को निर्मल अविरल बनाने की मांग को लेकर माघ मेले मे यमुना की आवाज बुलन्द की जा रही हैं। अभियान की सन्त मण्डली द्वारा बाॅलीबुड के मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव से मुलाकात की गई और अभियान द्वारा यमुना मुक्ति को लेकर किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव ने कहा कि यमुना जैसी देश की सभी धार्मिक नदियों का अविरल प्रवाह होना आवश्यक है। यमुना को निर्मल बनाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है यह सभी के लिये आवश्यक है। मैं इस अभियान से अन्य बाॅलीबुड कलाकारों को जोड़ने का प्रयास करूगा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तक यमुना मुक्ति की बात को पहुॅचाऊगा। उन्होने अभियान को पूर्ण समर्थन देते हुये हर संभव सहयोग की बात कही। यमुना मुक्तिकरण की सन्त मण्डली में व्यासाचार्य महेशचन्द्र शास्त्री, श्री भक्तशरण जी महाराज , पूज्य श्री सोमेश जी महाराज, कपिल, अशोक आचार्य जी, नीलमणि ।

वृन्दावन में आज शाम को निकलेगा यमुना मुक्तिकरण अभियान का मशाल जूलूस

वृन्दावन में यमुना मुक्ति को वृन्दावन वासियों को जाग्रत करने और 15 मार्च को निकलने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न करने के लिये वृन्दावन में मशाल जूलूस शुक्रवार को निकाला जायेगा। मशाल जूलूस यमुना मुक्तिकरण अभियान की वृन्दावन नगर ईकाई द्वारा शाम को छोटी  सब्जी मण्डी में अलवर वाली कुंज से प्रारम्भ होकर, बनखण्डी, लोई बाजार, रेतिया बाजार, प्रताप बाजार, अनाज मण्डी, नगर पालिका गोपीनाथ बाजार होते हुये केशीघाट पर जूलूस का समापन होगा। मशाल जूलूस में भारी संख्या में  में यमुना भक्तों द्वारा भाग ले लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा मे भाग लेने का आवह्न किया जायेगा। 

कामां तहसील के गांवो के नवनिर्वाचित सरपंचो ने लिया यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प 

यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कामां तहसील के सुनहरा, राधानगरी, बिलौंद, कनवाड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क करते हुये नवनिर्वाचित सरपंचों से संपर्क किया गया। संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज यमुना मैया की रक्षा के लिये सम्मूर्ण ब्रजवासियों की आवश्यकता आन पड़ी है हम सभी ब्रजवासियों को 15 मार्च की पदयात्रा में बढचढ कर भाग लेना होगा। नवनिवार्चित सरपंचो द्वारा अपने गांव की भारी संख्या में पदयात्रा में भाग लेने का भरोसा दिलाते हुये यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti