मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक कृष्ण बलराम विजय महोत्सव (कंसवध) मेला की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस संबंध में आयोजित परिषद की बैठक में मुख्य संरक्षक व तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि कि मेले में जो भी झांकियां रखी जाये उनकी मात्रा अधिक न हो लेकिन उनकी गुणवत्ता अच्छी हो इसे लेकर परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक के द्वारा इस बार मेले को और भव्य बनाते हुए झांकियों की संख्या तो 7 ही रखी गयी है लेकिन प्रत्येक झांकी में कलाकारों की संख्या लगभग-लगभग 15-20 से रखी गयी है जिसमें मुख्य राजस्थानी नृत्य, मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य, महारास, अर्धनारीशस्वर और गंगा, यमुना, सरस्वती, कृष्ण सुदामा चरित्र एवं कंस वध की झांकियां मुख्य आकर्षण रहेगी। गिरधारीलाल पाठक, राकेश तिवारी ने बताया कि त्रिदिवसीय कृष्ण महोत्सव कंस मेले के अन्तर्गत 8 नवम्बर को प्रातः 9ः00 बजे विश्राम घाट पर गौ चारण लीला का आयोजन होगा और उसी दिन सांय 4ः00 बजे गली सेठ भीकचन्द से भगवान श्रीकृष्ण बलराम शोभायात्रा के साथ गौचारण के गोपाल बाग पुराने बस स्टैण्ड के पास जायेंगे और वहां से एक शोभा यात्रा के रूप में विश्राम घाट लोंटेगे। सायं 9 बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन विश्राम घाट पर रखा गया है। 9 नवम्बर को सांय 5 बजे अक्षय नवमी के दिन कंस वध लीला का आयोजन विश्राम घाट पर किया गया है और 10 नवम्बर को भव्य कंस वध मेले का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां, बैण्ड, नफीरी आदि की व्यवस्था की गयी और सभी व्यवस्थाओं को व्यापक रूप से अंजाम दिया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि परिषद कंस वध मेले को और भी आकर्षित एवं रोमाचिंत ढंग से निकालने की व्यवस्था कर रही है। बैठक में गिरधारी पाठक, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, योगेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, अरविन्द चतुर्वेदी भूरा, संजीव चतुर्वेदी एड, संतोष चतुर्वेदी, अवनीष पांडे, पं. ब्रजेश चतुर्वेदी, उमाकान्त चतुर्वेदी एडवोकेट, लव चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, मुकुन्दलाल चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित थे।






Related Items
जीएसटी परिषद की 31वीं बैठक के दौरान की गई ताजा सिफारिशें
माथुर को टिकट मिलने पर हर्ष
मोदी एक अच्छे कार्टूनिस्टः प्रदीप माथुर