इस्काॅन के स्थापना दिवस पर हेमामालिनी लाॅच करेंगी कृष्णा मोबाइल ऐप

मथुरा। गुजरे जमाने की हिन्दी फिल्मों की स्वप्न सुंदरी एवं भारतीय जनता पार्टी से स्थानीय सांसद हेमामलिनी जल्द ही एक मोबाइल रेप जारी करने जा रही है। यह ऐप वे इंटरनेशनल सोसाइटी फाॅर कृष्णा कंसाइसनेस (इस्काॅन) मंदिर की स्थापना के पचास वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी करेंगी। जिसे ‘कृष्णा ऐप’ का नाम दिया गया है। जैसाकि सभी जानते हैं कि हेमामालिनी बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आशक्ति भाव से हैं। उन्होंने हमेशा अपनी कला साधना को उनसे जोड़ा है। वैसे भी वे अक्सर जब भी ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करना चाहती हैं, तो नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की रासलीलाओं का मंचन ही उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आता है। इसी प्रकार की खुशी मेहसूस करते हुए उन्होंने यह ऐप तैयार कराया है। जिसमें श्रद्धालुओं के इस्काॅन मंदिरों में स्थापित ठाकुरजी की छवि के दर्शन होंगे। भजन तथा गीता के उपदेश सुनने को मिलेंगे। अंत में, हेमामालिनी भी नृत्य प्रस्तुत करती नजर आएंगी। इस बारे में मुम्बई इस्काॅन की एचजी पारिजात देवीदासी का कहना है कि वे इस्काॅन से बहुत ही निकटता से जुड़ी हुई हैं तथा भगवान कृष्ण की अद्भुत लीलाओं के मंचन में भी वे पूर्ण आनंद लेती हैं। इसीलिए उन्होंने इस्काॅन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर भगवान के चरणों में इस प्रकार की भावना अर्पण करने का निर्णय लिया है। जो निश्चय ही स्वागत योग्य है। उनके इस प्रयास से इस्काॅन की मूल भावनाओं को देश के युवाओं तक ले जाने में बहुत ही मदद मिलेगी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti