सदभावना व भाईचारे का नजारा देखने लायक
मथुरा। हिंदू-मुस्लिम ब्रज में भेदभाव नहीं रखते। सोमवार को शहर में निकाली जगन्नाथ रथयात्रा में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब सहिष्णुता, सदभावना व भाईचारे का नजारा देखने लायक था जब मुस्लिम समुदाय के सभी पुष्पवर्षा कर रहे थे। शहर के इस्लामियां इण्टर कालेज के द्वार पर जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक मौ. ताफीक, प्रधानाचार्य तुफैल अहमद, वरिष्ठ शिक्षक साजिद इकबाल, मौ. इरशाद, मौ. इमरान, राजेन्द्र सिंह, इमरान कुरैशी, डा. राजवीर सिंह, वृषभान गोस्वामी, चैधरी सईद व सैंकड़ों बच्चों ने रथयात्रा पर पुष्प वषा्र की और रथ के साथ चल रहे भक्तों को पानी की बोतलें बांटी। इस दौरान प्रबंधक और प्रधानाचार्य, अध्यक्ष ने भगवान जगन्नाथ के रथ पर भगवान को माल्यार्पण भी किया।





