मुंबई। कांदिवली(वेस्ट), महावीर नगर में स्थित 'ईगर बीवर्स प्रीस्कूल' द्वारा वार्षिक महोत्सव मनाया गया। जहां पर छोटे -छोटे बच्चों और उनके माता पिता ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों का पूरा कार्निवल था, जिसमें गेम्स, रॉक डांस, सोलो एक्टिंग इत्यादि के द्वारा लोगों को खूब मनोरंजन किया गया। 'ईगर बीवर्स प्रीस्कूल' के डायरेक्टर कहते है, " हम यह हर वर्ष करते है। हम प्रीस्कूल के जरिये बच्चों के फिज़िकल तथा इमोशनल सभी प्रकार की प्रतिभा को निखारते हैं। जिससे बच्चे सभी से घुल मिल सके और सही ढंग से उनका हर फिल्ड में विकास है। आज ज्यादातर लोग अपने काम में व्यस्त होने के कारण बच्चों को समय नहीं दे पाते है और उनके बच्चों का पूरा और सही ढंग से विकास नहीं हो पाता है। हम इस कारण इस तरह के कार्यक्रम करते है।"
Sanjay Sharma Raj
(P.R.O.)





