ईद-उल-जुहा की नमाज सम्पन्न

मथुरा। देश की तरक्की और अमन चैन की दुआओं के साथ ईद उल जुहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। आज सुबह से ही डीगगेट स्थित शाही ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों का पंहुचना शुरू हो गया। छोटे-छोटे बच्चे सिर पर गोल टोपी लगाकर अपने हाथों में चटाई और चादरें लेकर डीगगेट की ओर जाते हुये देखे गये। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये थे। ईद की नमाज के दौरान पुलिस ने शहर के कई इलाको में बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। शाही ईदगाह पर हजारों मुस्लिम भाइयो ने नमाज अदा कर देश की सलामती के लिये अमन चैन की दुआ मांगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने ने जनपदवासियो को ईद की मुबारकबाद देते हुए भाईचारा रखने का सन्देश दिया। सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने डीगगेट पंहुचकर मुस्लिम भाईयांे को ईद की मुबारकवाद दी। सुबह करीब साढे आठ बजे शाही इमाम लुत्फुल्ला खां ने सभी मुस्लिमों को नमाज अदा करायी तथा इसके बाद कुर्बानी के लिये लोगों को कहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर रकात बांटीं। जनपद मंे ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। गोवर्धन, राया, वृन्दावन, बरसाना, छाता, चैमुंहा, मांट, नौहझील, फरह, कोसीकलां सहित जनपदभर के सभी क्षेत्रों में ईदगाह पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न हुयी। 

मथुरा में ईदगाह पर कांग्रेस के विधायक और विधानमण्डल दल नेता प्रदीप माथुर, कुँ. नरेन्द्र सिंह, रालोद विधायक पूरन प्रकाश, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, डा. अशोक अग्रवाल, आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, यूनिस कुरैशी, तनवीर अहमद, ताराचंद गोस्वामी रहीश उस्मानी, कांग्रेस नेता संजय शर्मा, डा. वकील कुरैशी सहित भारी संख्या में राजनैतिक दलों के नेता मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti