कई पुलिसकर्मी हुए घायल
दिल्ली पुलिस को लम्बे समय से था इनाम का इंतजार
मथुरा। बरसाना पुलिस को आज मुठभेड़ के बाद हाथिया गांव से एक लाख के ईनामी बदमाश को दबोचने में सफलता हासिल हुई है। इस बदमाश की तलाश दिल्ली पुलिस को भी थी।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अपराधों को अंजाम देने वाले इनाम पुत्र जरील को लेकर दिल्ली पुलिस अपहरण के एक मामले में एक लाख का ईनाम घोषित कर चुकी थी। लम्बे समय से इनाम फरार था और मथुरा-बरसाना, गोवर्धन क्षेत्र में टटलूगिरी चोरी छिपे कर रहा था। मुठभेड़ से मिली सूचना के आधार पर आज बरसाना और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इनाम को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जिसमें पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में इंस्पेक्टर कोतवाली वृंदावन उदयप्रताप सिंह, एसओ बरसाना राजेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार सहित कई लोग चुटैल हो गए। पुलिस ने इसके बाद भी ईनामी इनाम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
ज्ञात रहे कि रोज-रोज विभिन्न जनपदों और प्रांतों के लोगों के साथ हो रही ठगी से पुलिस भी तंग आ चुकी है। पूर्व में आगरा पुलिस हाथिया में ऐसी बड़ी कार्यवाही को अंजाम दे चुकी है जिसमें एक कांस्टेबिल को जान से हाथ धोना पड़ा था। ये लोग बड़े अपराधों मंे भी शामिल रहते हैं। रोज-रोज हो रही शिकायतों और क्षेत्र के इन अपराधों से पुलिस तंग है। हालांकि टटलूगिरी के शिकार स्वयं लालच में फंसकर लुटते हैं और फिर पुलिस को तंग करते हैं लेकिन पुलिस के ऊपर भी रोज छपने वाली खबरों से असर पड़ता है। सूत्र बताते हैं कि रोज-रोज हो रही ठगी की घटनाओं से छवि पुलिस की खराब हो रही है जबकि इसमें पुलिस तो केवल अपराध की पता लगने पर ही कार्यवाही को पंहुचती है। ठगने वाले तो पुलिस से बचकर चलते हैं।
हालांकि क्षेत्र में पुलिस ने अहतियात के तौर पर तमाम साइन बोर्ड और होर्डिंग्स इन क्षेत्रों के आसपास लगाकर टटलूओं से बचने की सलाह जनमानस को दे रखी है लेकिन लालच में चक्कर में लोग बिना पुलिस को बताये ही इनके शिकार होते हैं जिससे पुलिस की नाक में दम है।





