ईयरफोन लगाना पड़ा महंगा

रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर छात्र की मौत

राया। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत सोनई के पास रेलवे ट्रैक पर कानों पर ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए जा रहे एक युवक को पीछे से आती ट्रेन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार तरूण उम्र 22 वर्ष पुत्र रविशंकर निवासी बुलंदशहर पीके इंस्टीट्यूट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था। आज दोपहर वह कालेज से अपना एडमिट कार्ड एवं फीस जमा कर लौटा था। वह रेलवे ट्रैक पर चल रहा था, उसने अपने कानों में ईयरफोन लगा रखी थी और गाने सुन रहा था। इसी दौरान पीछे से आती छपना एक्सप्रेस ने उसमें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे आवाज भी दी लेकिन ईयरफोन लगे होने के कारण उसने कोई ध्यान नहीं दिया जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा

  1. भारतीय रेलवे प्लेटफार्मों पर स्थानीय विरासत के दमदार दर्शन

  1. नए दौर में रेलवे ने लिखी है ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की नई कहानी




Mediabharti