
दर्जनों पत्रकारों ने एकत्रित होकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
डीएम राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रकार बन्धु
मथुरा। जनपद में पत्रकारों के लगातार हो रहे उत्पीड़न को लेकर आज उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मुखर हुआ और संगठन के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में कई दर्जन वरिष्ठ पत्रकारों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने
उनके उत्पीड़न को रोक कर पत्रकारों के नाम दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमों को समाप्त कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने पत्रकारों के ज्ञापन को प्रेषित करने के आश्वासन के साथ साथ उनके उत्पीड़न को रोकने का भरपूर आश्वासन भी दिया है।
आज सुबह जनपद भर के कई दर्जन वरिष्ठ पत्रकार उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी के नेतृत्व में एकत्रित होकर जिलाधिकारी राजेश कुमार के कार्यालय पहुंचे। पत्रकारों ने इस मौके पर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में मांग की गयी कि पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने का स्थायी समाधान किया जाये। जनपद की स्थायी पत्रकार प्रशासन समन्वय समिति का गठन कर पत्रकारों की समस्याओं पर प्रभावी कार्यवाही की जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जनपद के थाना राया और गोविन्द नगर में पत्रकारों के विरूद्ध दर्ज आपराधिक मुकदमों को समाप्त किया जाये। साथ ही ज्ञापन में मांग की गयी कि पत्रकारों के विरूद्ध आने वाली कथित उत्पीड़न व अवैध वसूली विषयक शिकायतों के मामलों में मुकदमा दर्ज करने से पूर्व प्रशासन या पुलिस कके राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिससे कि पत्रकारों का बेवजह होने वाला उत्पीड़न रोके जा सके। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पत्रकारों के ज्ञापन को मुख्यमंत्री के लिये प्रेषित करने के साथ साथ उनके उत्पीड़न को रोकने का भरपूर आश्वासन भी दिया है।
इस मौके पर ज्ञापन देने वालों पत्रकारों में सुनील शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, रहीश कुरैशी, दिनेश पंकज, दिनेश आचार्य, निरंजन प्रसाद सिंह धुरन्धर, गोपाल शर्मा, धाराजीत सारस्वत, उत्तम शर्मा, अंकित भारद्वाज, सुरैश सैनी, विनोद नागपाल, नरेन्द्र भारद्वाज, पं0 श्याम जोशी, लोकेश चैधरी, हरि किशन राजपूत, विनोद चैधरी बिटटू, गजेन्द्र चैधरी, प्रभात मिश्रा, सुरेश सैनी, अनिल राजूपत, ब्रज बिहारी कौशिक आदि मौजूद थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS