उत्तराखण्ड के सी0 एम0 से मिले यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकृष्ण दास जी

कल दिनांक 16 दिसम्बर को यमुना रक्षक का शिष्ट मण्डल उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत जी से मिला एवं हथिनी कुण्ड से जल छोड़ने व यमुना किनारे समान्तर नाला बनाने की मांग की। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत जी से यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी ने भेंट कर उन्हे यमुना की स्थिति के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्हाने बताया कि मथुरा-वुन्दावन में यमुना का एक बूंद भी जल नहीं है। करोडों हिन्दूओं की आस्था पर प्रहार किया जा रहा है। यमुना में मल-मूत्र व कारखानों का जहर बह रहा है। मथुरा-वृन्दावन में यमना के बजाय बदबूदार गन्दा नाला बह रहा है। आज भी हथिनी कुण्ड पर यमुना पूरी तरह कैद है। दिल्ली सहित कई बड़े शहरों के नाले यमुना में गिर रहें हैं। 

इस संबंध में हरीश रावत जी ने अपना बयान दिया कि वह शीघ्र ही केन्द्र सरकार तक यह माामला लेकर जायेंगे साथ वह जल संसाघान मंत्री उमा भारती जी से भी यमुना के विषय में वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास दिलाया कि वह उत्तराखण्ड में जितनी बरसाती नदियां हैं उनमें वर्षा का जल रोका जायेगा। तीनों जलाशय का कार्य शुरू कराया जायेगा और यमुनोत्री से लेकर उत्तराखण्ड के सीमा में पड़ने वाले गन्दे नालों को यमुना में गिरने से रोका जायेगा साथ ही साथ उन्होने ये भी कहा कि उत्तराखण्ड से किसी भी प्रकार की गंदगी व प्लास्टिक को मथुरा व वृन्दावन के यमुना में किरने से रोका जायेगा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti