उत्पीड़न से परेशान चैकीदारों ने मांगा न्याय

 बल्देव क्षेत्र में पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से परेशान चैकीदार कलैक्ट्रेट पर शिकायत करने आये।

लाश गायब करने की कहता है एसओ

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र के चैकीदारों ने एसओ के उत्पीड़न से परेशान होकर एसपी क्राइम से न्याय की गुहार लगाई है। मामूली वेतन 1500 रूपये पर क्षेत्र में चैकीदारी करने वाले ये पुलिस के अहम अंग काफी दिनों से उत्पीड़ित किये जा रहे हैं। एसपी क्राइम से मिलकर चैकीदारों ने बताया कि एसओ बल्देव व उनसे हर दर्जे की डयूटी ले रहे हैं। रात्रि में गश्त कराने के बाद थाने पर पानी, बर्तन, घरेलू काम भी उनसे चपरासी की स्थिति से लिया जा रहा है। मामूली बात पर एसओ का पारा चढ जाता है। गाली गलौज के साथ अभद्रता पर उतारू एसओ ने उनका बुरी तरह से शोषण कर रखा है जबकि वे अपने अपने क्षेत्रों में हर तरह की सूचनायें इलाका पुलिस को देते रहे हैं। बावजूद इसके भी उनसे अभद्रता की जाती है। चैकीदार पप्पू निवासी नेरा ने एसओ की कार्यशैली को भी उजागर करते हुये बताया कि पिछले महीने उसे नेरा पुल के निकट एक महिला की लाश मिली थी जिसकी सूचना उसने एसओ को दी तो एसओ ने उस लाश को यमुना में फेंक देने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि उसे आगरा सीमा मे डाल दो। इस तरह की बातों से साफ जाहिर होता है कि एसओ बल्देव अपनी कर्तव्यनिष्ठा से किनारा कर रहे हैं। शिकायत करने वालों में पप्पू, रंजीत, राकेश, भोलू, होरीलाल, विजेन्द्र, गुलाब सिंह, रामबाबू, किशन, सुरेश, रनवीर, कमल चैकीदार मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti