
कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक करते एडीएम वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र कुमार सचान एवं उद्यमी
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में आये हुए उद्यमियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उद्यमियों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जायेगा। एकल विन्डो अथवा मेज पर उद्यमियों की समस्याओं को निस्तारित किया जायेगा ताकि उनको इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने उद्यमियों द्वारा अवगत करायी गयी समस्याओं के सम्बन्ध में उन्होंने उद्योग विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बताये गये कार्यों का निस्तारण शीघ्र से शीघ्र से पूर्ण कर उन्हें अवगत करायें और यदि कोई समस्या आ रही हो तो उससे अवगत कराकर उसका निस्तारण करायें। अपर जिलाधिकारी ने गत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए औद्योगिक सुरक्षा संबंधी समस्याओं, एकल मेल व्यवस्था या निवेश मित्र के अन्तर्गत विभिन्न विभागों को पे्रषित स्वीकृति हेतु लंबित प्रकरण, विद्युत कनेक्शन की स्वीकृति पर विचार किया गया। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाण पत्र सहमति पत्रों की समीक्षा सहित अग्निशमन विभाग से संबंधित आवेदन पत्रो पर भी संज्ञान लेकर विचार किया। बैठक में वृन्दवन में जलभराव की स्थिति, मसानी से गोकुल रेस्टोरेन्ट तक स्ट्रीट लाइट लगाने तथा मसानी से कल्याण करोती तक अंधे मोड़ पर संकेत सूचक बोर्ड लगाने के र्निेर्देश भी सम्बन्धित अधिकरियों को दिये गये। उन्होंने उद्यमियों से अपील की है कि प्लास्टिक निर्मित किसी भी वस्तु का प्रयोग वे अपने उद्योगों में न करें। सहायक श्रमायुक्त ने अवगत कराया है कि उद्यमियों की समस्याओं पर शीघ्र निर्णय लेकर उन्हें निस्तारित किया जाता है फिर भी यदि किसी उद्यमी की कोई समस्या हो तो वे उनसे मिलकर उसका समाधान करा सकते है। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारियों सहित व्यापारियों की ओर से रमेश बिन्दल तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS