उपचार के दौरात महिला की मौत पर रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। थाना कोसी में अस्पताल में ईलाज करा रही महिला की उपचार के दौरात मौत होने पर परिजनों ने न्यायालय के आदेश पर  चिकित्सक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती प्रेमवती पत्नी राम स्वरूप निवासी बठैन गेट कोसीकला मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बिना डिग्री वाले चिकित्सक नरेन्द्र पुत्र कुवर सिंह निवासी बठैन गेट कोसीकला मथुरा ने अपने दो अन्य साथियों के सहयोग से उसकी पुत्री नत्थी की चीड़ फाड़ कर डिलीवरी कर डाली तथा ईलाज में लापरवाही कर डाली जिससें पुत्रवधु की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चिकित्सक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti