मथुरा। तेजगति से आती टाटा मैजिक के चालक द्वारा तेजगति से वाहन चलाते दो युवकों में टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गये। उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी। मृतक के बहनोई ने इस संबंध में टाटा मैजिक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार टाटा मैजिक संख्या यूपी 85 4361 के चालक ने बाइक सवार हिमांशु व राजन में टक्कर मार दी। उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गयी। घटना कस्बा कोसी की है।





