
गोवर्धन डीग अड्डा स्थित नूर मार्केट में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सपा की जीत का जश्न मनाते जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा व अन्य
गोवर्धन। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 11 सीटों पर हुए मतदान में समाजवादी पार्टी ने 8 सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल कर विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। तो वहीं प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं और इस जीत को सपा सरकार की कार्यकारी योजनाओं की जीत मान रहे हैं। गोवर्धन में गुरूवार को जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा व गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार के साथ समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन डीग अड्डा स्थित नूर मार्केट में पटाखे चलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिला कर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा ने कहा कि हमारी समाजवादी पार्टी ने 2014 के उपचुनाव में 11 सीटों में से 8 सीटों पर जीत हासिल कर 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी ताल ठोक दी है। ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी लहर केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चल रही है। जिसका खुलासा प्रदेश की जनता ने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाकर कर दिया है। युवजन सभा गोवर्धन के विधानसभा अध्यक्ष नरेश चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा विकास कार्यों की बढ़ोतरी एवं अपने वादों पर खरी उतरने के कारण ही उसे यह जीत मिली है। यह इसी का परिणाम है कि उपचुनाव में 8 सीट जीतकर समाजवादी पार्टी ने 2017 के लक्ष्य को निश्चित कर दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार, महिला प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष शान्ति देवी, नरेश चैधरी, धर्मवीर चैधरी, निरोत्तम लाल सैनी, विधान सभा उपाध्यक्ष खुशीराम, भगवतानंद, विजयलक्ष्मी शर्मा, शंकर सिंह, ओमप्रकाश दरोगा, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, कृष्ण मुरारी कौशिक, रनवीर चाहर, हीरालाल राजपूत, यासीन भगत, परशुराम चैधरी, होलूबाबा, विनोद सैनी, लखन, गजेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS