दो विद्यालय मिले बन्द, कई शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिली
मथुरा। उपजिलाधिकारी महावन द्वारा आज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उन्हें कई विद्यालय बन्द मिलें तो कहीं शिक्षिकांए अनुपस्थित मिली। उपजिलाधिकारी ने इसे लेकर जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। उपजिलाधिकारी महावन आज प्रातः प्राथमिक विद्यालय नवीपुर व नगला चीता पहुंचे जहाॅ उन्हें विद्यालय बन्द मिले, तत्पश्चात उनके द्वारा ग्राम लोहवन स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय में प्रथम में अध्यापिका शोभा शर्मा व शिक्षा मित्र अनुस्थित मिली वहीं द्वितीय में दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिली जिसमें एक शिक्षिका विद्यालय के समय से मात्र 10 मिनट देरी पर उपजिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हो गई लेकिन उपजिलाधिकारी ने उन्हें भी हस्ताक्षर करने से रोक दिया और अध्यापिका को अनुपस्थित कर दिया। इसके पश्चात उपजिलाधिकारी ने लोहिया ग्राम वरोली व सैदपुर का निरीक्षण कर सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का भी निरीक्षण किया।





