उमा भारती के घर पुलिसकर्मी की खुदकुशी

उमा भारती के घर पुलिसकर्मी की खुदकुशीनई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के अबकर रोड स्थिति बंगले में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने रविवार रात अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात करीब साढे दस बजे की है। 

घटना की सूचना मिलने ही पुलिस की टीम जल संसाधन, नदी विकास और गंगा जीर्णोद्धार मंत्री उमा भारती के अकबर रोड स्थित आवास पर पहुंच गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट के बृजपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अभी सुसाइड की वजह पता नहीं चल पाई है। मौके से मृत हेड कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है। डीसीपी (नई दिल्ली) जतिन नरवाल ने बताया, अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बृजपाल के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सहकार भारती ने किया एंटी लार्वा छिड़काव

  1. सहकार भारती ने किया एंटी लार्वा छिड़काव

  1. लखनऊ में होगी सहकार भारती की प्रांतीय बैठक




Mediabharti