उम्दा गेंदबाजी ने भारत को दिलाई 285 रनों की बढत

उम्दा गेंदबाजी ने भारत को दिलाई 285 रनों की बढतसेंट लूसिया । भारतीय क्रिकेट टीम ने डैरेन सैमी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर 285 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने अपनी पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन (118) और रिद्धिमान साहा (104) की बेहतरीन शतकीय पारियों की मदद से 353 रन बनाए और फिर चौथे दिन भुवनेश्वर कुमार (33-5) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज की पहली पारी 225 रनों पर समेट दी। तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था। दूसरे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 107 रन बनाए थे। उसने 47 ओवरों का सामना किया था। चौथे दिन मेजबान टीम और 56 ओवरो का सामना कर पवेलियन लौट गई। उसकी ओर से क्रेग ब्राथवेट ने सबसे अधिक 64 रन बनाए, जो दूसरे दिन स्टम्प्स तक 53 पर नाबाद थे। इसके अलावा मार्लन सैमुएल्स ने 48 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से भुवी के अलावा अश्विन ने दो सफलता पाई जबकि इशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए। भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 39 ओवरों का सामना करते हुए तीन विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 51 और रोहित शर्मा 41 रनों पर नाबाद लौटे। भारत ने दूसरी पारी में लोकेश राहुल (28), शिखर धवन (26) और कप्तान विराट कोहली (4) के विकेट गंवाए हैं। भारत को दो झटके मिग्वेल कुमिंस ने दिए हैं जबकि एक झटका राल्टन चेस ने दिया है।           

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा




Mediabharti