उम्मीदों पर सवार परिणीता की जोड़ी फिर साथ

उम्मीदों पर सवार परिणीता की जोड़ी फिर साथएक वक्त ऐसा आया था जब सैफ अली खान ने अपना पारिश्रमिक 18 करोड़ कर लिया था। वक्त ने करवट ली और आज सैफ ने अपना पारिश्रमिक 6 करोड़ कर लिया है लेकिन निर्माताओं का अभाव नजर आ रहा है। हाल ही में समाचार थे कि उन्हें ‘जुगलबंदी’ से बाहर कर दिया गया है, फिर खंडन आया नहीं वे काम कर रहे हैं। अब एक ताजा समाचार मिला है कि सैफ अली खान अपनी सफल फिल्म ‘परिणीता’ के निर्देशक प्रदीप सरकार के साथ काम करने वाले हैं।

रानी  मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी’ के बाद निर्देशक प्रदीप सरकार अपनी अगली पेशकश की तैयारियों में लग गए हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को साइन किया है। कहा जा रहा है कि प्रदीप सरकार की यह फिल्म ‘शिमला कॉफी हाउस’ नाम के नाटक पर आधारित है।

 

यह एक मनोवैज्ञानिक ड्रामा है जो शिमला की पहाडिय़ों पर बने एक छोटे से कॉफी हाउस के इर्द-गिर्द घूमता है। इस शॉप को सतीश नाम वेटर चलाता है। इस शॉप में एक लेखक आता है ताकि अपनी शॉर्ट स्टोरीज लिख सके। यहाँ उसकी मुलाकात अपने एक फैन होती है। लेखक और उसका फैन किसी बात पर सहमत नहीं होते हैं और वेटर भी उनके बीच में फंस जाता है, यही से कहानी का मूल प्लॉट निर्मित होता है। अभी यह पता नहीं चला है कि इस फिल्म में कोई नायिका है या नहीं, क्योंकि जिस प्रकार की कहानी बताई जा रही है उसमें किसी नायिका की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। आधिकारिक तौर पर अभी  तक सिर्फ सैफ के नाम की घोषणा हुई है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti