राधाकुण्ड में हेमा मालिनी का जोरदार स्वागत, हजारों लोगों की भीड़
मोदी पीएम बने तो राधाकुण्ड में बनेगा अस्तपाल- हेमा मालिनी
राधाकुण्ड में सभा सम्बोधित करती भाजपा की लोक सभा प्रत्याशी हेमा मालिनी एवं उपस्थित लोग
राधाकुण्ड। लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी सोमवार को राधाकुण्ड की सड़कों से होकर गुजरी तो बोल उठीं कि राधाकुण्ड की सड़के तो ऊँट जैसी है। इस दौरान हेमा मालिनी राल, जुल्हैंदी, बसौंती, मुखराई होती हुई सांय 6ः30 बजे राधाकुण्ड के रामलीला मैदान पहुॅची तो लोगों ने हेमा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। हेमा ने राधाकुण्ड में जनसमर्पक के बाद सभा को सम्बोधित किया और कहा कि मैं वहीं बसंती हूॅ जो आप मुझे टीबी पर देखा है। भाजपा से पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने एंव युवाओें को रोजगार, किसानोें को गन्ना मील, शहर की टूटी सड़कों से मुक्ति, देश का सुन्दर विकास, ब्रज की अलोकिक संस्कृति एंव यमुना जल शुद्धीकरण करने में भाजपा द्वारा मुझे ब्रज क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला है। मेरा लगाब पहले से मथुरा धार्मिक स्थल से जुड़ा हैं अगर लोग ब्रज क्षेत्र में विकास चहाते हैं तो मुझे भारी बहुमत से विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो राधाकुण्ड में सरकारी अस्पताल बनवाया जायेगा। क्षेत्र की खराब सड़कों से गर्भवती महिलाओं एंव लोगों को कड़ी कठनाईयों सामना करना पड़ रहा होगा लेकिन भाजपा मथुरा सीट से मुझे जीता कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाया तो इन्हे जल्द सुधरवाया जायेगा। हेमा ने कहा कि मैं यदि संासद बनी तो ब्रज नगरी छोड़कर नही जाऊंॅगी। युवा अमित गौड़ के साथ दर्जनों युवा नारो के साथ हेमा का उत्साह बड़ा रहे थे। इस मैके पर नगर अध्यक्ष कृष्णचन्द्र कौशिक पप्पू गोस्वामी, युवा मोर्चा विधान सभा प्रभारी, कारिन्दा सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी सतपाल सिंह हरेन्द्र चैधरी पवन हिण्डोन, ज्ञानेन्द्र शर्मा, जीतेन्द्र सिंह रामशरण बौहरेजी, अमित कुमार गौड़, पंकज शर्मा, सजीव कुमार, कौसिन्दर, दानी शर्मा योगेश जोशी पवन जोशी देव जोशी, केके जोशी, दीपू कौशिक डा. गोपी मोहन शर्मा हरेकृष्ण सैंनी आदि मौजूद थे।





