ऊमरी तिराहे पर हुयी लूट का खुलासा

 लूट का खुलासा करते एसएसपी डा. राकेश सिंह 

तीन बदमाश पकड़े

मथुरा। मगोर्रा क्षेत्र से गत दिनों ऊमरी तिराहे पर हुयी आढतिया से सत्तर हजार रूपये की लूट का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। हाईवे थाने पर इसकी जानकारी देते हुये एसपी क्राइम ने बताया कि थानाध्यक्ष सुबोध यादव और पुलिस बल गश्त और चैकिंग कर कर रहे थे तभी भरतपुर रोड पर थाना मगोर्रा बाडर नहर पुलिया पर वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भरतपुर रोड पर लूट के उददेश् से बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने रोका तो इन लोगों पर पुलिस पर फायर कर दिये। जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों में सन्तोष जाट पुत्र रघुवर चैधरी निवासी सकराया वृन्दावन, सुखवीर ठाकुर पुत्र जगदीश निवासी बड़ी हाटस बांगर वृन्दावन, करन पुत्र बांकेलाल निवासी सकराया थाना वृंदावन हैं। तलाशी के दौरान इन लोगों से एक पिस्टल 32 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 32 बोर व 2 तमंच, मय 3 कारतूस जिंदा एक खोखा कारतूस 315 बोर व डेढ किलो नशीला पाउडर डायजापाम व 18230 रूपये और काले रंग की पलसर संख्या यूपी 85 एआर 9967 बरामद हुयी है। पकड़े गये युवकों ने दो दिन पहले आढतिया से लूट की थी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti