एक दिवसीय किसान मेला प्रदर्शनी का आयोजन 14 को

मथुरा। उप कृषि निदेशक ने सूचित किया है, कि केन्द्र पुरोनिधानित सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन फार रिफाम्र्स (आत्मा) योजना के अन्तर्गत दिनांक 14 नवम्बर को जनपद मथुरा में उप कृषि निदेशक मथुरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय किसान मेले अथवा प्रदर्शनी का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जा रहा है। उक्त मेले में वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न फसलों के बारे में तकनीकी जानकारी दी जायेगी, एंव मेले में कृषि यन्त्रों, उपकरणों, कीट एंव रोगनाशी दवाओं, बीजों एंव उर्वरकों की प्रदर्शनी भी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जायेगी। मेले में विभिन्न फसलों के नवीन प्रजातियों के बीज विक्रय भी किये जायेगें। किसान भाईयों से अनुरोध है कि आप अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नवीन तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाये।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti