मथुरा। दहेज में एक लाख रूपये और बाइक की बाइक न देने पर ससुरालीजन एक विवाहिता को प्रताडि़त कर रहे हैं। विवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करायी है। थाना शेरगढ अंतर्गत गांव गांगरौल निवासी खेमचंद्र ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी लड़की के ससुरालीजनों ने दहेज में एक लाख रूपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर लड़कियों को प्रताडि़त कर रहे हैं। इस संबंध में राजू पुत्र सुंदर निवासी कोन्हाई गोवर्धन आदि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।





