दो अलग-अलग जगह भी दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज
मथुरा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हुये हैं। मिर्जापुर फरह निवासी प्रीति चैहान पुत्री ब्रजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि दहेज में वैगनार गाड़ी न देने पर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में छोटू उर्फ आशू पुत्र गोविंद सिंह निवासी सुनरख वृन्दावन आदि सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं सुरीर के गांव बेर निवासी पुष्पा पुत्री ठाकुरदास को ससुरालीजन दहेज में छह लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गला दबाने और फायरिंग कर धमकाने जैसी हरकत कर रहे हैं। इस संबंध में त्रिलोक पुत्र हुकम चंद निवासी अमरतपुर थाना चंडौस अलीगढ आदि पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं रूनकता आगरा निवासी बैजनाथ ने रिपोर्ट लिखाई कि उसकी पुत्री राधा को दहेज मंे एक लाख रूपये और सोने की चेन लाने हेतु ससुरालीजनों ने प्रताडि़त किया और न देने पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। घटना 21 दिसंबर की है। इस संबंध में मृतका राधा उम्र 20 वर्ष के पति महीपाल पुत्र धारा सिंह निवासी अवैरनी बल्देव आदि चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





