एक साल से न्याय पाने को दर दर भटक रही बलात्कार पीडि़त युवती

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर कृष्णा नगर की रहने वाली एक बलात्कार पीडि़ता न्याय की उम्मीद के साथ क्षेत्राधिकारी अजयपाल शर्मा से मिली। बिलखती महिला ने पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान महिला ने बताया कि वह पिछले एक साल से लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रही है। पूर्व सीओ भी उसे न्याय का भरोसा देते रहे। वहीं महिला ने यह भी बताया कि पूर्व में एसएसपी रहे गुलाब सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ था। जिसमें तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष भी आरोपी से मिल गयी थी। जिनके चलते उसके 164 के बयानों में भी लापरवाही की गयी। वहीं कोतवाली पुलिस हर तरह की सूचना आरोपी बलात्कारी को मुहैया कराती रही जिसके चलते मोटे लेनदेन के कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की। आज जब पीडि़त महिला पर आरोपी गालियां देकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है तो महिला ने न्याय की गुहार लगायी है। बताया जाता है कि हाल के ही दिनों में महिला की शिकायत पर धमकी देने के मामले में सीओ सिटी आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीकृत करने का भी आदेश कर चुके हैं जो 6 जनवरी को कृष्णानगर चैकी भी भेजा गया लेकिन कृष्णानगर में कोई अपराध दर्ज की पुष्टि नहीं हुयी है। महिला ने न्याय की उम्मीद के साथ आईपीएस से गुजारिश की है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti