एक्स लवर्स सलमान-कैटरीना फिर होंगे साथ!

मुंबई। बॉलीवुड में इस वर्ष की शुरूआत से ही जहां जोडियों के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं,वहीं एक खुशखबरी यह है कि एक एक्स लवर्स की जोडी फिर से साथ दिखाई देने वाली है। जी हां हम बात रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की। जी हां दोनों जल्द ही एक फिल्म में फिर से साथ काम करते नजर आएंगे।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सलमान और कैटरीना बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म में नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार इस फिल्म में इन दोनों के अलावा सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। हांलांकि अभी तक सलमान या कैटरीना की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन ये दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण में साथ जरूर नजर आएंगे। कॉफी विद करण के पांचवें सीजन में आप इनको साथ देख पाएंगे।

गौरतलब है कि कैटरीना को बॉलीवुड में लाने का श्रेय सलमान को ही जाता है। वहीं दूसरी ओर पिछले कुछ समय से कैटरीना की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई है। ऐसे में यदि कैटरीना को एक बार फिर से सलमान का साथ मिलता है तो शायद उनका करियर कुछ रफ्तार पकड ले।

गौरतलब है कि सलमान और कैटरीना की साथ में अंतिम फिल्म एक था टाइगर आई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। वहीं रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद कैटरीना की फिर से सलमान के साथ नजदीकियां बढ रही हैं।

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti