तीन मामले हुए दर्ज
मथुरा। एटीएम से धोखाधड़ी कर रूपये निकालने की घटनाएं तेजी से बढ रही हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुयी तीन घटनाओं से पुलिस भी ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार कर रही है। गोवर्धन थाने में भगवान सिंह निवासी चैबिया मगोर्रा ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके एटीएम से फर्जी तरीके से 48 हजार 347 रूपये निकाल लिये गये। इस संबंध में विजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। वहीं गढ़ी सिहार राया निवासी अशोक पुत्र भूपदास ने रिपोर्ट लिखाई है कि योगेश पुत्र राजाराम निवासी नगला उदयभान मुरसान और उसके दो साथियों ने एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर दस हजार रूपये निकाल लिये जिसे रंगेहाथ मय एटीएम के पकड़ लिया गया। वहीं राया के सारस गांव निवासी मुलायम सिंह पुत्र चंदन सिंह के एटीएम से पन्द्रह हजार रूपये निकाले गये थे। इस संबंध में योगेश के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ।





