मथुरा। एटीएम से निकाली धनराशि पूरी नहीं निकल रही। कई ग्राहक इससे परेशान है और उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित बैंक को की है। शहर के असकुण्डा बाजार स्थित टाटा इंडिकैश का एटीएम लगा है। खिलौना विक्रेता राधेलाल अग्रवाल गत 20 सितम्बर को पांच हजार रुपये निकालने गये तो वह यह देखकर दंग रह गये कि पांच हजार के स्थान पर 4600 रुपये निकले। एक कंडीमाला वाले और कुछ तीर्थ यात्रियों के साथ भी इस एटीएम से कम धनराशि निकलने की शिकायतें आयी हैं। इस संबंध में संबंधित बैंक से पीडि़तों ने शिकायत की हैं।





