एनएमसी के लिए राजू श्रीवास्तव ने वंृदावन में चलाई झाडू

मथुरा। नेशनल मीडिया क्लब एवं हैप्पीनेन्स फाउण्डेशन के द्वारा स्वच्छता सपफाई अभियान को गतिशीलता प्रदान करते हुए सचिन अवस्थी, प्रकाश सिंह, देवेन्द्र शर्मा एवं आर्य अशोक शर्मा ने वृन्दावन में श्री बाँकेबिहारी मन्दिर एवं महिला आश्रय सदन के पास अपने ग्रुप को साथ लेकर स्वच्छता अभियान चलाया इस अभियान के मुख्य अतिथि भारत के जाने माने हास्य कलाकार एवं मोदी स्वच्छता अभियान के नवरत्न राजू श्रीवास्तव थे। उन्होंने स्वयं पूरी टीम के साथ श्री बाँके बिहारी मन्दिर से झाडू लगाना प्रारम्भ किया तथा अन्त में जनता को वृन्दावन धाम को स्वच्छ रखने की अपील की इस अवसर पर संयोजक आर्य अशोक शर्मा ने सफाई अभियान में सहयोग देने वाले सभी संगठनों विद्यालयों एवं व्यक्तियों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा आगे भी इस कार्यक्रम को जारी रखने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवरत्नों में एक हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव नेशनल मीडिया क्लब के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि की हैसियत से शुक्रवार देरसायं वृंदावन आए और ठा0 बांकेबिहारी के आंगन में झाड़ू लगाकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को गति दी। बांकेबिहारीजी के दर्शन के बाद पत्रकारों से रूबरू राजू ने कहा कि नरेंद्र मोदी की कार्यशैली का ही कमाल है कि मुकेश अंबानी हों, अमिताभ बच्चन या पिफर सचिन तेंदुलकर, हर किसी के हाथ में झाड़ू पकड़ा दी। देश को स्वच्छ करने के लिए प्रधानमंत्री ने मुझे अपने नवरत्नों में चुना, मेरे लिए इससे बढ़कर कोई सौभाग्य की बात नहीं होगी। मेरा देश के जिस भी शहर में कार्यक्रम होगा, उसकी शुरुआत ही सफाई अभियान के साथ होगी। सपा से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के बाद भाजपा में पहुंचे राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अंदर बहुत कुछ करने का जज्बा है, लेकिन उनके नीचे के कार्यकर्ता उन्हें कुछ करने ही नहीं दे रहे। सपा में ऊपर के नेता तो ठीक हैं, लेकिन नीचे के कार्यकर्ता सत्ताधारी दल होने का फायदा उठाने से कहीं भी नहीं चूकते। इससे पूर्व उन्होंने सेवायत गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी के आचार्यत्व में सपरिवार बांकेबिहारीजी की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर के चबूतरे से लेकर वीआइपी पार्किंग तक झाड़ू लगाकर सपफाई भी की। इस अवसर पर डीडी शर्मा, धनंजय तिवारी, रजनीश कुशवाह, राजेश, शैलेन्द्र, कमल आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti