एनएसयूआई ने हेमा मालिनी का पुतला फंूका

मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मथुरा ने सांसद हेमा मालिनी द्वारा वृन्दावन में विधवा महिलाओं द्वारा जीवन यापन करने वाली महिलाओं को लेकर कडें शब्दों में निन्दा की गई तत्पश्चात सांसद हेमा मालिनी का पुतला दहेन कर अपना विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर के नेतृत्व में स्टेंट बैंक चैराहे पर एकत्रित हुए और भारतीय जनता पार्टी तथा सांसद विरोधी नारे लगाते हुए स्टेंट बैंक चैराहा पहुंचें तथा सांसद हेमा मालिनी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर ने कहा कि जब सांसद महाराष्ट से आकर उत्तर प्रदेश की ब्रजभूमि से चुनाव लड़ कर सांसद बन सकती है तो विधवा महिलाओं को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में आकर श्रीकृष्ण में लीन होकर भजन ध्यान के साथ जीवन यापन करने से कैसे रोका जा सकता हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कहा कि सांसद मज्ञेका परस्त होकर बयान देती है चुनाव से पहलें सांसद महादेया वोट माॅगतें समय इन्हीं विधवा महिलाओं के साथ साथ नारी की दुर्दशा पर आंसु वहाकर वोट माॅग रही थी। आज सांसद बनने के बाद उन्हें अपना बयान भी ध्यान नहीं रहा। सांसद द्वारा दिये गये बयान जितनी निन्दा की जाये उतनी कम हैं। या तो सांसद हेमा उन विधवा महिलाओं से माफी माॅगें नहीं तो राष्ट्रीय छात्र संगठन उनकी बुद्धि शुद्धिव् के लिए यज्ञ करेगी। पुतला दहन करने वालों में आशीष प्रताप, विष्णु शर्मा, सन्तोष शर्मा, अजय कुमार, सन्दीप चैधरी, पवन गुर्जर, विवेक अग्रवाल, विनय शर्मा, आदर्श सैनी, प्रवीण कुमार, शिशुपाल सिंह, तेजवीर आदि थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti