मथुरा। आज होलीगेट चैराहा पर राष्ट्रीय लोकराज पार्टी ने रक्षा एवं अन्य आठ क्षेत्रों में एफडीआई लागू करने के विरोध में प्रधानमंत्री का पूतला फूंका। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मनोज चैधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दास्त नही किया जाएगा। जिस एफडीआई का जिन-जिन क्षेत्रों में भाजपा विरोध करती रही है, आज उन्हीं क्षेत्रों में एफडीआई लागू किये जा रहे है। रक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में एफडीआई लागू करना जहाॅ आत्मघाती साबित हो सकता है वहीं मत्यस्य, मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्र में एफडीआई लागू करना देश में बेरोजगारी बढ़ायेगा। 2014 में जहां 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत रक्षा क्षेत्र एफडीआई किया गया था उसमें भी स्टेट आॅफ आर्ट शब्द की व्याख्या नही की गई थी और अब भी 100 प्रतिशत एफडीआई करने पर भी मार्डन शब्द भी मनमानी व्याख्या की जाएगी जो कि किसी भी तरह से देश हित में नही है। आॅटोमेटीक निवेश किसी भी तरह ठीक नही है। विरोध दर्ज करने वालों में अविनेश कुमार सिंह, जिला संयोजक कृष्ण कुमार, महावीर वशिष्ठ, प्रकीण जैन, अमन शर्मा, जगत चैधरी, रविन्द्र चैधरी, सकील, राम उपाध्याय, अजय शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





