
मथुरा। राजीव एकेडमी फाॅर टेक्नोलाॅजी एण्ड मैनेजमेंट एमसीए के छात्र सौरभ गोयल को प्रतिष्ठित कम्पनी एनआईआईटी टेक्नोलाॅजीज ने उच्च पैकेज पर चयनित किया है। बता दें कि छात्र सौरभ गोयल प्रारम्भ से ही अच्छी कम्पनी में जाॅब पाने के लिए जोरदार तैयारी कर रहा था। उसने राजीव एकेडमी के शिक्षकों द्वारा बताई तकनीकों को भलीभांति अनुकरण किया हैं। एनआईआईटी कम्पनी आईटी के क्षेत्रा में अग्रिम दिग्गज कम्पनियों में शुमार है। वर्तमान युग आईटी का युग है। आईटी टेक्नोलाॅजी के बिना कोई भी कम्पनी अथवा कोई भी गु्रप मार्केट में टिका नहीं रह सकता। आईटी के ज्ञान के बिना कोई भी प्रतिभागी अपने उज्जवल भविष्य के बारे में नहीं सोच सकता। इसलिए प्रत्येक छात्र-छात्रा जो जाॅब करना चाहता है उसकी पहली प्राथमिकता आईटी के क्षेत्र में कोई दिग्गज कम्पनी होती है। क्योंकि आईटी के क्षेत्र में किसी भी दिग्गज कम्पनी में चयनित हो जाने के बाद उसे इसी स्तर या इससे ऊपर की श्रेणी की कम्पनी में इससे और अधिक बड़े पैकेज पर जाॅब मिलने की सम्भावना बढ़ जाती है। प्लेसमेंट के दौरान छात्र ने सबसे पहले एप्टीट्यूड टैस्ट राउण्ड में सफलता हासिल की। इसके बाद टेक्नीकल राउण्ड में भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहा। जी. डी. राउण्ड में सपफलता के बाद उसे सीधे इण्टरव्यू के लिए बुलाया गया। इण्टरव्यू राउण्ड में भी उसका सराहनीय प्रदर्शन रहा। इसके उपरान्त उसे 27 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित करते हुए कम्पनी ने जाॅब के लिए चयनित कर लिया। जाॅब के लिए चयनित किये जाने पर छात्र अत्यन्त प्रसन्न था। उसके चेहरे पर संतोष के भाव स्पष्ट नजर आ रहे थे। उसने कहा कि वह ऐसी ही आईटी कम्पनी में जाॅब के लिए इच्छुक था, आज वह इच्छा भी पूर्ण हुई। आर. के. एज्युकेशन हब के चेयरमेन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने छात्र को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। एम. डी. मनोज अग्रवाल ने कहा कि जाॅब के पूर्व प्लेसमेंट के चार राउण्ड क्लियर करना बड़ी बात है। इसमें प्रतिभागी के आत्मविश्वास को परखा जाता है। निदेशक डाॅ. एल. आर. सिंह ने छात्र सौरभ गोयल को शुभकामना देते हुए भविष्य में आगे बढ़ते रहने को कहा है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS