एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग के लिए ग्लोबल एडवर्टाइज़र का नाम "वर्ल्ड रिकॉर्डस ऑफ़ इंडिया" में दर्ज़ हुआ

       

मुंबई। ग्लोबल एडवर्टाइज़र ने मुंबई के बांद्रा के कला नगर में 120X140 फुट का एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग लगाया है और आउटडोर पब्लिसिटी में सफलता पूर्वक १८ वर्ष पूरे किये हैं। जिसके लिए "वर्ल्ड रिकॉर्डस ऑफ़ इंडिया" के संस्थापक पवन सोलंकी के इसकी जांच की और  ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया और  एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग के लिए ग्लोबल एडवर्टाइज़र का नाम "वर्ल्ड रिकॉर्डस ऑफ़ इंडिया" में दर्ज़ किया।

 

   इस अवसर पर ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने कहा," मैं बहुत खुश हूँ और "वर्ल्ड रिकॉर्डस ऑफ़ इंडिया" के संस्थापक पवन सोलंकी को धन्यवाद देता हूँ।यह मुंबई और भारतवासियों के लिए भी गर्व की बात है कि एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग भारत के मुंबई शहर में है। यह पुरस्कार ग्लोबल एडवर्टाइज़र की पूरी टीम को जाता है और हमारे एडवर्टाइज़र को जाता है। आज मैं यहाँ तक श्री राधे गुरु माँ और अपने परिवार के आशीर्वाद से पंहुचा हूँ।मीडिया ने भी मेरा पूरा सपोर्ट किया है, उन्हे भी धन्यवाद देता हूँ।  "

 

 

 

Sanjay Sharma Raj

 

(P.R.O.)


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti