एशियाई खेल : चौथे दिन भारत ने जीते दो कांस्य

नई दिल्ली : सत्रहवें एशियाई खेलों के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीते। 

राही सरनोबत, अनीसा सैयद और हीना सिद्धू ने निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्‍पर्धा में कांस्य पदक जीता तथा दीपिका पल्‍लीकल ने भी स्‍क्‍वैश की महिला एकल प्रतियोगिता में एक और कांस्य पदक जीत लिया।

एशियाई खेलों का चौथा दिन समाप्‍त होने तक भारतीय खिलाड़ी छह पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login