मथुरा। एसएसपी मोहित गुप्ता ने आज दो निरीक्षक सहित आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के स्थानों में परिवर्तन किया है। निरीक्षक देवकीनंदन को पुलिस लाइन से प्रभारी डायल 100, निरीक्षक लायकराम को प्रभारी डायल 100 से जिला नियंत्रण कक्ष, उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को एसएसआई कोतवाली से चैकी प्रभारी जाजम पट्टी, एसआई संजीव त्यागी को थाना हाइवे से एसएसआई सदर, एसआई विपिन कुमार यादव को एसएसआई सदर बाजार से एसएसआई जमुनापार, एसआई चतर सिंह को एसएसआई जमुनापार से एसएसआई कोतवाली, सतीश चन्द्र यादव को अपराध शाखा से एसएसआई मांट, रविन्द्र यादव को अपराध शाखा से एसएसआई नौहझील व एसआई रामवीर सिंह को जमुनापार से सुरीर व नंदलाल को जमुनापार से थाना शेरगढ़ भेजा गया है।





