एसएसपी ने किया परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण

वैपनस हैन्डलिंग टैस्ट में फिर फेल हुये कई चैकी इंचार्ज

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने आज परेड का निरीक्षण किया। परेड में निरीक्षण के दौरान जनपद के चैकी प्रभारियों का वैपनस हैन्डलिंग टैस्ट लिया गया। वैपनस हैन्डलिंग टैस्ट में कई चैकी प्रभारी खरे नहीं उतर सके जिन्हें आगामी परेड में पुनः आने के लिये आदेशित किया गया। भीड़ नियंत्रण करने के लिये दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित भीड़ नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। इसके साथ परेड में निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को शहर में सुगम आवागमन हेतु ट्रैफिक संचालन सुचारू चलाने हेतु दिशा निर्देशित किया और कहा कि किसी भी चैराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी के दौरान जाम लगने पर जाम का उचित कारण न पाये जाने पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti