एसएसपी ने किया वन्दावन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

सम्पूर्ण परिक्रमा में लगेंगे सीसीटीवी, साईकिल होगी परिक्रमा मार्ग की निगरानी

मथुरा। जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग का अधीनस्थों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी मंजिल सैनी को वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में आये दिन चैन स्नेचिंग, व परिक्रमार्थियों से लूट पाट की घटनाओं व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग का वारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी से नीचें उतरा कर भी कई कई बार खतरनाक पोइन्टों का निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने अधीनस्थों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वृन्दावन के सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग पर सीसीटी केमरे लगाये जाने, तथा परिक्रमा मार्ग में युवतियों व चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकनें के लिए सादा वर्दी में पुलिस कर्मी साईकिल पर सवार होकर असमाजिक तत्वों में नजर रखेगे। तथा सदिग्ध युवक मिलनें पर तत्काल वायरलैस से सूचना प्रसारिात कर तुरन्त पुलिस बल को बुलाकर असमाजिक तत्वों केे विरूद्व कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti