देररात थानों का निरीक्षण करते एसएसपी डा. राकेश सिंह
हाईवे के निरीक्षण में शिथिलता पर तलब किये विवेचक
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बीतीरात शहर के थानों ओर चैकियों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह ने थाना गोविन्द नगर, थाना हाईवे, चैकी कृष्णानगर व कई जगहों पर पिकेट ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया तथा उपरोक्त थानों की हवालात, थाना कार्यालय तथा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया। थाना गोविन्दनगर पर निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था और दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये तथा थाना हाईवे पर अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान विवेचनाओं में स्थिरता बरतने पर 06 विवेचकों को कल तक तलब होने का आदेश दिया है।





