एसडीएम गोवर्धन की मौजूदगी पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव

एसडीएम गोवर्धन की मौजूदगी पुलिस ने कब्र से निकलवाया शवमथुरा । तीन दिन पहले गांव सहार निवासी रेशमा की फांसी देकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया था, मगर मृतका के परिजन व ससुरालीजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस से शव छीन लिया था और जबरन दफन कर दिया गया था। उस दौरान पुलिस से भी मारपीट की गई थी। बरसाना थाना निरीक्षक उदयप्रताप ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता को पत्र लिखा था। एसएसपी ने पत्र पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी नितिन बंसल से इसकी मंजूरी मांगी। गुरूवार को एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला। शव को बाहर  निकालने के बाद पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti