एसडीएम ने पकडा सरकारी जखीरा

एसडीएम ने पकडा सरकारी राशन का जखीरा राधाकुण्ड में आयोजित होने जा रहे भण्डारे के लिये जा रहा बताया सरकारी राशन

मथुरा । एसडीएम गोवर्धन ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र स्थित मुखराई गाॅव के रास्ते सरकारी राशन से भरे हुए टैक्टर ट्रोली को उस समय पकड़ लिया जव उक्त सरकारी राशन राधाकुण्ड में आयोजित होने जा रहे एक भण्डारे में सप्लाई के लिये जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम एमपी सिंह को सूत्रों से जानकारी मिली कि मुखराई के रास्ते एक टैक्टर ट्रोली सरकारी राशन गोदाम से सरकारी राशन गैंहूं के बोरा लोडकर राधाकुण्ड की तरफ जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह तत्काल प्रभाव से बिना किसी समय गंवाये मुखराई राधाकुण्ड मार्ग पर पहुॅच गये। और मुखराई की तरफ से सरकारी राशन को लेकर राधाकुण्ड की तरफ आ रहे टैक्टर ट्रोली को अपने कब्जे में लेकर राधाकुण्ड पुलिस चैकी पहुॅच गये। उक्त मामले की जानकारी एसडीएम एमपी सिंह ने खाद् पूर्ति निरीक्षक को देकर तत्काल माके पर बुलाया और बिस्तृत जानकारी जुटाने में जुट गये। तो वहीं मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सरकारी राशन गोवर्धन के सरकारी राशन गोदाम से राधाकुण्ड में आयोजित होने जा रहे भण्डारे में सप्लाई के लिये भेजा जा रहा था। फिलहाल एसडीएम ने राशन से भरे टैक्टर ट्रोली को हिरासत में लेकर जाॅच पडताल शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई किसी तरह की कार्यवाही सामने नही आई है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti