ऐतिहासिक रूद्र कुण्ड का लोकार्पण सीएम करेंगे 11 को

मथुरा। ब्रज का पौराणिक रूद्रकुण्ड अपने भव्य सांस्कृतिक नवीन स्वरूप में लौट आया है जिसका लोकार्पण करने आगामी 11 मार्च बुधवार को प्रातः 11 बजे उप्र. के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आ रहे हैं। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए काशी के बाबा विश्वनाथ उपस्थित रहेंगे। जो अपने सचल विग्रह और महंतों व काशीवासियों के साथ 10 मार्च को ही प्रातः वाराणसी से मथुरा पटना एक्सप्रेस से पधर रहे हैं। यह प्रथम बार है जो बाबा विश्वनाथ इस भाव के साथ ब्रज पधार रहे है। कल रंगभरनी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ के सचल विग्रह की पारंपरिक शोभायात्रा में स्फटिक के एक विशेष शिवलिंग महंत राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के घर से गाजे बाजे के साथ चलंे है। फिर बाबा विश्वनाथ के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा और रूद्राभिषेक होगा। सचल विग्रह के साथ इसी स्वरूप में भोलेनाथ ब्रज आएंगे और रूद्रकुण्ड में स्थायी रूप से काशी विश्वनाथ के रूप में स्थापित कर दिए जाएंगे। ब्रज फाउण्डेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने बताया कि काशीवासियों के इस उदारभाव का सम्मान करते हुए फाउण्डेशन ने रूद्रकुण्ड में एक लघु काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया है। जहां ब्रजवासी नित्य काशी विश्वनाथ का दर्शन और अभिषेक कर सकेंगे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti