सबसे पहले इण्टरनेट पर ीजजचयध्ूूूण्नपकंपण्हवअण्पद पोर्टल पर जाकर बांयी तरफ ई-आधार कार्ड पर क्लिक करें। उसके बाद अपना नाम जिस नाम से एनरोलमेंन्ट हुआ है, टाइप करें। नाम के नीचे की साइड पर एनरोलमेंन्ट नम्बर जैसे 1207/00973/02928 और उसी लाइन में आगे बने काॅलम में तारीख और समय जैसे 28.06.2014, 10ः13ः45 भरें। डाकघर का पिन कोड डालें। फिर नीचे लिखे इमेज कोड डाले और सम्मिट कर दें। अब आगे मोबाइल नम्बर डालने की जगह पर अपना मोबाइल नंबर भरें। जैसे ही मोबाइल नम्बर डालेंगे, आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आयेगा। मोबाइल की स्क्रीन पर आये ओ0टी0पी0 को डालन के बाद आपके सामने एक मैसेज होगा। जिसमे लिखा होगा ई-आधार कार्ड डाउनलोड। इसे डाउनलोड करने के बाद आपके सामने यह पी0डी0एफ0 में होगा। इसे खोलने के लिए आपका पिन नम्बर ही पासवर्ड का काम करेगा। अब आपका आधार कार्ड आपके सामने होगा। इसे सेव कर इसका प्रिंट निकाल लें। कलर प्रिंट के लिए आप इसे पेनड्राइव में काॅपी कर बाजार से प्रिंट निकलवा सकते हैं।





